कांग्रेस व राजद किसान को कर रहे हैं गुमराह : सूमो

0

दरभंगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने खेती को उन्नत, वैज्ञानिक और लाभकारी बनाने के लिए बिहार को चार कृषि महाविद्यालय और एक नया कृषि विश्वविद्यालय देने के साथ राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। इसी के साथ किसानों की प्रगति की गाथा लिखने की कवायद हो रही है। वे रविवार को शहर के मिर्जापुर स्थित गौशाला परिसर में किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे।

विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को गुमराह करनेवाले राजद और कांग्रेस के नेताओं को बताना चाहिए कि उनलोगों ने अपने शासन काल में किसानों के लिए क्या किया। बिहार सरकार ने कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति 2020 लागू किया है। इसके अंतर्गत मत्स्य, मखाना, फल, सब्जी, शहद, मक्का, बीज और चाय से जुड़े उद्योग लगाने वाले को 15 से 20 फीसद पूंजीगत अनुदान दिया जाएगा। बिहार में चरवाहा विद्यालय खोलने वाले आज किसानों के हमदर्द बन रहे हैं। देश के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरी तरह भरोसा है। नए कृषि सुधार कानूनों से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। मोदी ने किसानों से विघटनकारी और अराजकतावादी ताकतों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की। बताया कि एमएसपी और मंडियां दोनों जारी रहेंगी। किसान अपनी फसल मर्जी से कहीं भी बेच सकेंगे। नए कृषि सुधार कानूनों के बाद किसान एपीएमसी मंडी में लगने वाला कमीशन देने को बाध्य नहीं होंगे। उन्हें अपनी फसल के लिए अपनी मर्जी से मंडी और दाम चुनने की पूरी आजादी होगी। कृषि सुधार कानूनों के बाद देश में धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। अब तक 65,111.34 करोड़ रुपये मूल्य के धान की सरकारी खरीद हो चुकी है, जिससे लगभग 35.03 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए कहा- 2024 से पूर्व दरभंगा एम्स की ओपीडी शुरू करने की योजना पर सरकार काम कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोशी महासेतु पर रेल पुल बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस कारण से वह किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि आज निचले स्तर पर सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। इससे बिचौलियों के पेट में दर्द होना स्वभाविक है। आज देश में बिचौलियों की काली कमाई बंद हो गई है, इसलिए वो वेष बदल कर अलग अलग रूप में सरकार का विरोध कर रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसान नौजवानों के लिए समर्पित है और सभी स्तरों पर उनके विकास के लिए संकल्पित है। विपक्ष बेवजह किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम को केवटी विधायक डॉ मुरारी मोहन झा , हायाघाट विधायक डॉ राम चन्द्र प्रसाद , अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव , विधान पार्षद डॉ अर्जुन साहनी , भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन लहेरियासराय नगर अध्यक्ष संतोष पोद्दार ने किया। मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी मुकुंद चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि साहनी , प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान , प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता, मीना झा, रतन पासवान , सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा, राजू तिवारी, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, प्रमोद सरण साहू , संजीव साह , निशांत चौधरी, लक्ष्मी नारायण साह, कामोद राय, रमेश झा , बालेंदु झा, मणिकांत मिश्र , तनवीर हसन, मीना प्रसाद, रेखा झा, पंकज झा, संतोष साहू, गोविद झा, अंकुर गुप्ता, शुभ अग्रवाल, पिटू गुप्ता, संजय महतो , शंकर जायसवाल, अशोक साह, भरत साहनी , राजू पासवान , निशा यादव, राजकुमार साहनी , पंडित वेद व्यास , राम मनोहर , दिलीप पासवान , विशाल महासेठ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here