आज आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करेंगे उमाकांत चौधरी के मूर्ति का अनावरण…

0

सोमू कर्ण।
दरभंगा,20 नवम्बर।

हायाघाट प्रखंड के विशनपुर बसहा गांव जो कि जदयू के नेता रह चुके स्वर्गीय उमाकांत चौधरी का पैतृक गांव है, जहां उनके मूर्ति का अनावरण करने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे। बता दूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत के लिए एक सप्ताह पूर्व से तैयारी चल रही थी जो आज पूरा कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग से सीधे विशनपुर उच्च विद्यालय पर उतरेंगे जिसके लिए उच्च विद्यालय प्रांगण में हेलिपैड भी बना लिया गया है। मुख्यमंत्री कुमार स्वर्गीय प्रोफेसर उमाकांत चौधरी के मूर्ति का अनावरण करेंगे। मूर्ति अनावरण के बाद मुख्यमंत्री कुमार जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद सड़क मार्ग से दरभंगा के सर्टिक हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से ग्रामीण लोगों में उत्साह का माहौल है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत में सड़क मार्ग में जगह-जगह स्वागत बैनर टांग दिए गए है। जनसभा के लिए मंच भी पूरी तरह सज चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here