80000 परिवारों को नगद सहायता राशि का भुगतान हो गया: डीएम

0

न्यूज़ डेस्क।
दरभंगा।

दरभंगा के डीएम त्याग राजन ने बताया है कि जिला के बाढ़ प्रभावित 10,5000 परिवारों का डाटा आपदा विभाग के सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया हैं, जिसमे से 80000 परिवारों को PFMS प्रणाली से 6-6 हज़ार रु. उनके बैंक खाते मेँ भेज दिया गया है। ये राशि बाढ़ पीड़ितों के खाते में जमा होनी भी शुरू हो गयी है। डीएम ने कहा कि इतनी जल्दी नगद राशि का भुगतान इसीलिए सम्भव हो सका है की इसकी तैयारी बहुत पहले से की जा रही थी। उन्होंने ये बातें मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कॉन्फ्रेंस मेँ कहीं है। साथ हीं उन्होंने बताया की बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद पहुंचाने की कोशिस की जा रही है। राहत वितरण कार्य का अनुश्रवण करने एवं इस कार्य मेँ तेज़ी लाने हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्रखंडों मेँ प्रतिनियुक्ति की गयी हैं। उनके साथ हर एक दिन देर रात्रि में उनके कार्य प्रगति की समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया की विस्थापित परिवारों के बीच अबतक 19000 पॉलिथीन शीट्स बांटा गया है। कल 293 सामुदायिक रसोई संचालित करके 70000 से अधिक लोंगो को खाना खिलाया गया है। आगे उन्होंने कहा की बाढ़ आपदा ग्रस्त लोगो को मदद पहुंचाने हेतु आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है। इस नियंत्रण कक्ष मेँ प्राप्त होने वाले सा रे शिकयतों एवं सुचनाओं को एंटरटेन किया जाता है। शिकायतों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई होती हैं। जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त किया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति शीघ्र शुरू होगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा इस हेतु कार्य योजना तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया की बाढ़ राहत कार्य मेँ थोड़ी भी ढिलाई अथवा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी सामुदायिक रसोई संचालन मेँ ढिलाई बरतने पर 5 प्रधानाध्यापक को निलंबित एवं 1 प्रखंड साधन सेवी को चयन मुक्त कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here