न्यूज़ ऑफ मिथिला डेस्क, दरभंगा । भाजपा पूर्वांचल मोर्चा केशव पुरम दिल्ली के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ठाकुर ने अपने पैतृक निवास स्थान इटावा शिवनगर में विश्व कल्याण के लिए 51000 पार्थिव महादेव पूजन एवँ रुद्राभिषेक किया। पूजन उपरांत गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया।
श्री ठाकुड़ ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष अपने जन्मभूमि पर महादेव की पूजा एवं रुद्राभिषेक करते आ रहे हैं। इस बार विश्व कल्याण के उद्देश्य से पूजन किया इससे आत्मीय सुख शांति मिलता है। जन्म भूमि के ऋण से कोई भी व्यक्ति उऋण नही हो सकता। साथ ही क्षेत्र में बढ़ रहे ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कम्बल का वितरण भी किया।
