न्यूज़ ऑफ मिथिला डेस्क।
पटना,25 अक्टूबर।
गांधी मैदान में सीपीआई के बैनर तले सभी विपक्षी पार्टियां एक मंच पर एकजुट हो रही है। महागठबंधन की ओर से इसे महारैली बताया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर 12 बजे से रैली की शुरुआत हो रही है। रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंच रहे हैं। इस रैली में सीपीआई ने भाजपा हराओ देश बचाओ का स्लोगन दिया है। गुरुवार की सुबह से ही गांधी मैदान में लोगों का आना शुरू हो गया है। पूरे मैदान में सीपीआई के झंडे लहरा रहे हैं बताया जा रहा है कि सीपीआई के कई बड़े नेता इसमें शामिल हो रहे हैं।
भाजपा विरोधी कई दल हो रहें है शिरकत…
गांधी मैदान में आयोजित रैली में सीपीआई के अलावा आरजेडी, हम और कांग्रेस के सभी समर्थक पहुंच रहे हैं। मंच पर एक साथ पहली बार वाम दल के साथ महागठबंधन के सभी बड़े नेता मंच शेयर करेंगे। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार भी रैली में शामिल हो रहे हैं।
