आगामी विधानसभा चुनाव में BJP की सरकार बनाने में सभी कार्यकर्ता एकजुट हो: राजीव ठाकुर

0

दरभंगा : सुपौल बाजार हाट गाछी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में गौरा बौराम विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें नव मनोनीत भाजपा युवा मोर्चा बिहार क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री राजीव ठाकुर को पाग चादर से सम्मानित किया गया बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा नव मनोनीत प्रभारी दिनेश झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी 31 मई को सप्त ऋषि के साथ मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर आयोजित करने तथा प्रत्येक बूथ पर सामाजिक और भौगौलिक संरचना के मुताबिक बूथ समिति बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में लगे। बैठक में भाजयूमो के क्षेत्रीय पदाधिकारी राजीव ठाकुर ने कहा कि सोशल डिस्टेंनसिंग के साथ पार्टी के विस्तार में सभी कार्यकर्ता लगे। आगामी विधानसभा चुनाव में गौड़ा बौराम से भाजपा उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी को सभी समाज को भाजपा से जोड़ना है। बैठक में जिला प्रवक्ता माधव कुमार वत्स गौड़ा बौराम मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह, किरतपुर मंडल अध्यक्ष तिरपित यादव, राजू अग्रवाल, रामबिलास भारती, घुरन पासवान, कपिलेश्वर सहनी, वीरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here