दरभंगा : शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश शाह के पुण्यस्मृति मे बेता चौक स्थित उनके निवास स्थान पर रामनारायण शाह की अध्यक्षता एँव पूर्व जिला महामंत्री अनिल कुमार झा के संचालन मे वेद्ध्वनि के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम सभी लोगों ने स्वर्गीय जगदीश साह के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की स्वर्गीय जगदीश शाह के निधन से संगठन सहित पूरे समाज को जो क्षति पहुँची है उसका भरपाई निकट भविष्य मे संभव नही है। जगदीश शाह संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहते थे। उनके जीवन मे परिवार से अत्यधिक महत्व संगठन का था। कार्यकर्ता निर्माण मे दिन रात लगे रहते थे।
अपने सम्बोधन में हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं को उनके जीवनी से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। जगदीश साह एक महान विचार के कार्यकर्ता थे। वो सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया की भाजपा जिला कार्यालय मे स्वर्गीय जगदीश शाह का आदमकद प्रतिमा लगाकर उनको श्रद्धांजलि दीजिए ताकि आने वाले पीढ़ी उनको स्मरण कर उनके रास्ते पर चल सके। उन्होंने कहा की उनके निधन से दरभंगा जिला में कार्यकर्ता निर्माण के कारखाना का अंत हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह राजाराम ने कहा जगदीश शाह के निधन से आज पूरा संघ परिवार शोकाकुल है। हम सभी स्वयंसेवक निष्ठापूर्वक संघ व विचार परिवार के लिए काम करे यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डाँ वैद्यनाथ चौधरी “बैजु” ने कहा स्वर्गीय जगदीश शाह जी को विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा अपने 48 वें समारोह में मरणोपरांत मिथिला बिभूति सम्मान से सम्मानित करेगा। वो सर्वप्रिय व जनप्रिय राजनेता थे।
कार्यक्रम मे प्रदेश मंत्री डॉ धर्मशीला गुप्ता ,भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, हरि सहनी, रांकपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, काँग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, शंभू नाथ चौधरी पालन, जयनारायण शाह, रामनिवास प्रसाद , विवेकानंद पासवान, जीवकांत मिश्र,संतोष पोद्दार,आदित्य नारायण चौधरी,”मन्ना” विनोद मिश्रा, सुनील झा, पूर्व पार्षद मनोज झा जी ” पप्पू ” गणेश सिंह, सुबोध चौधरी, मुकुन्द चौधरी, मनोज भारती,ज्वाला चन्द्र चौधरी,रामचंद्र साह,राजू तिवारी, प्रमोद शरण साहु,अशोक नायक,हेमंत झा,बालेंदु झा,राजीव झा, उमेश चौधरी,विजय गुड्डू सहित अनेकों लोग उपस्थित हुये।
सभी 18 प्रखंडों से दिन केँ 10 बजे से लेकर 6 बजे तक सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजली अर्पित किये। कोरोना महामारी के मध्य आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्ण रूप से सामाजिक दूरी आ शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया। कभी भी एक समय मे 20 से अधिक लोगों एक साथ नहीं बैठे इस व्यवस्था को बना के रखा गया।
