महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह समेत बिहार के 7 हस्तियों मिलेगा पद्मश्री सम्मान। न्यूज़ ऑफ मिथिला

0

न्यूज़ डेस्क।
पटना, 25 जनवरी।

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म सम्मानों का एलान कर दिया है। बिहार के सात लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया गया है। इनमें प्रसिद्ध गणितज्ञ स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह और महिला चिकित्सक डॉ शांति राय भी शामिल हैं।

बिहार के 7 लोगों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान…
केंद्र सरकार ने 118 लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया है। इनमें बिहार के 7 लोग शामिल हैं। केंद्र ने बिहार के प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया है। वहीं उनके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ शांति राय, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में शांति जैन, कला के क्षेत्र में श्याम सुंदर शर्मा, समाजसेवा के क्षेत्र में रामजी सिंह और विमल कुमार जैन और साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सुजय कुमार गुहा शामिल हैं।

कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर, सुरशे वाडेकर, गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह समेत 118 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here