Big Breaking: दरभंगा सहित चार महत्वपूर्ण स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी जानिए…

0

दरभंगा, 01 अप्रैल।

बिहार के दरभंगा में एक नया ही मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आइएसआइ का एजेंट बता कर आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन कर देश के चार महत्वपूर्ण स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी हैं। यह सुचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच हुआ हैं।

सूत्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा स्टेशन के अलावा अमृतसर, जालंधर तथा पटना स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई हैं। दरभंगा में स्टेशन पर सिविल पुलिस को भी बुला लिया गया है। यात्रियों को स्टेशन से खाली करा दिया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि किसी भी लाइन पर ट्रेन खड़ी नहीं हैं। स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील नजर आ रहा हैं। धमकी देने वाले का मोबाइल चिन्हित कर लिया गया हैं। आगे के मामलों को छानबीन की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here