सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती पर आयोजित किया गया कार्यशाला

0

दरभंगा. सावित्रीबाई फुले बाल शोध संस्थान दरभंगा की ओर से बहादुरपुर के सिनुआरा गाँव के भगवती स्थान के प्रांगण में बच्चों के बीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व और कृत्य पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।कार्यशाला में मुख्य रूप से बाल अखबार के निर्माण के तरीके और उसके माध्यम से बाल अखबार निर्माण की तकनीकियों को बताया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के सेवानिवृत्त प्राचार्य डा सुभाष चन्द्र झा ने बच्चों के बीच क्रियात्मक गतिविधियों के माध्यम से बाल अख़बार के निर्माण पर प्रकाश देते हुए इसे बच्चों के क्रियात्मक और रचनात्मक गतिविधि का प्रसार बताए। मौक़े पर मौजूद सेवा संस्कृति के संस्थापक सचिव एवं पत्रकार ललित कुमार झा ने बाल अखबार निर्माण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश दिये। वही आगोश वेल्फेयर ट्रस्ट के संस्थापक फवाद गजाली ने बताया की सावित्रीबाई फुले एवं फ़ातिमा शेख़ ने मिलकर दलित लड़कियों को पढ़ाने का कार्य शुरु किया था इसलिए उन दोनों को प्रथम महिला शिक्षक के रूप में जाना जाता है। मौके पर संस्था के संस्थापक सुधीर सिंह ने बताया कि हमलोगो का मूल उद्देश्य सावित्रीबाई फुले के द्वारा स्थापित मानदंडों को आधार बनाते हुए साहित्य, विज्ञान और गणित में तकनीकी शिक्षा के माध्यम से बच्चों के निजी जीवन मे उसे आत्मसात करवाना है। वही सोनू मिश्रा ने कहा कि हमलोग गांव गांव में जाकर शिक्षा में नवीनता और उसके उद्देश्य को उतारने का कार्य करेंगे। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के ज़िला कॉर्डिनेटर प्रेम शंकर झा ने बताया कि सावित्रीबाई फुले को आगे बढ़ाने का श्रेय उनके पति ज्योति बाई फुले को जाता है जिनके अथक प्रयास से उन्होंने विभिन्न कठिनाइयों के बावजूद स्कूल खोला और पढ़ाना शुरू किया। मौके पर ग्रामीणों में सन्नी सिंह, विजय सिंह, महेन्द्र चौधरी, कन्हैया चौधरी, एवं बच्चों में कुमार संगम, रमन सिंह,प्रिंस सिंह एवं छात्रों में अनिमेष, अनिकेत, आशुतोष, पीयूष कुमार, अमन कुमार सिंह, गौतम कुमार, आदित्य कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, अंशु प्रिया, रिपु राज , दिव्यम कुमार,आदित्य कुमार सिद्धांत समेत दर्जनो बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here