न्यूज़ ऑफ मिथिला, दिल्ली । अगर कुछ कर दिखाने की जज़्बा हो तो मुश्किलें कभी आड़े हाथ नही आता है। जी हाँ दरभंगा जिले के सकरी ब्रह्मपुर निवासी अभिषेक मिश्र को 2 अक्टूबर बुधवार को गाँधी जी के 150वीं जयंती पर न्यूज़ ऑफ बिहार द्वारा दिल्ली के कांस्टीच्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव “भविष्य का बिहार” कार्यक्रम में उन्नत भारत संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र को समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिये महात्मा गांधी बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया, यह सम्मान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू जी के द्वारा दिया गया।
गौरतलब है कि उन्नत भारत संस्था कई वर्षों से अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को मुख्य पटल पर जोड़ने का कार्य कर रही है। न्यूज़ ऑफ मिथिला से बातचीत में अभिषेक मिश्र ने बताया कि यह सम्मान संस्था के तमाम सहयोगियों को समर्पित है जिनके लगन और मेहनत के वजह से आज संस्था इस मुकाम को हासिल किया है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य शशांक मिश्रा, नीतीश पाण्डेय, मनीषा झा, निरंजन कुमार एवं अखिलेश सिंह ने खुशी का इजहार किया।
समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर पहचान बनाने वाले अभिषेक को न्यूज़ ऑफ मिथिला परिवार के तरफ़ से हार्दिक बधाई।
