लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन में सब ठीक, होली के बाद होगा सीटों का ऐलान- तेजस्वी यादव

0

न्यूज़ ऑफ मिथिला डेस्क । राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज कहा कि महागठबंधन में सब ठीक, होली के बाद सीटों के बंटवारे का ऐलान किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन एकजुट है और लोकसभा सीटों के बंटवारे का ऐलान होली के बाद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई चिंता की बात नहीं है, गठबंधन में सब ठीकठाक है। वहीं लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर 22 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

इससे पहले महागठबंधन के मुख्य घटक दलों राजद और कांग्रेस के बीच गतिरोध मंगलवार को लगभग खत्म हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने फोन पर बात करने के बाद घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो गया। कांग्रेस को फिलहाल नौ सीट देने की चर्चा है मगर मुकेश सहनी की पार्टी के राजद में विलय होने की स्थिति में कांग्रेस की एक सीट बढ़ सकती है।

करीब तीन दिन की मेराथन कवायद के बाद मंगलवार को महागठबंधन के अस्तत्वि पर मंडरा रहे संकट के बादल छट गए। कई दिन से तेजस्वी यादव दिल्ली में ही डेरा डाले हुए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह भी वहीं थे। कांग्रेस अध्यक्ष की चुनावी व्यस्तता के चलते तेजस्वी की मुलाकात नहीं हो पा रही थी। इस बीच तेजस्वी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के अलावा लोजद अध्यक्ष शरद यादव से भी सीटों को लेकर बात की। खबर है कि सोमवार-मंगलवार की रात अहमद पटेल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष की फोन पर लालू प्रसाद यादव से बात हुई। इसी के बाद सीटों को लेकर गतिरोध खत्म हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here