रेड जोन से आने वाले एवं ज्ञात मरीज के निकट सम्पर्क वाले लोगों की प्राथमिकता देकर टेस्टिंग की जायेगी।

0

रेड जोन से आने वाले एवं ज्ञात मरीज के निकट सम्पर्क वाले लोगों की प्राथमिकता देकर टेस्टिंग की जायेगी।

महिला/बच्चे/बुजूर्ग प्रवासी होम क्वारंटाइन में रहेंगे।

सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में डिस्इंफेक्टेंट का छिड़काव कराइ जायेगी।

दरभंगा :- जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सिविल सर्जन, दरभंगा को कहा है कि रेड जोन जिला से आने वाले एवं ज्ञात कोरोना मरीजों के निकट सम्पर्क में आये हुए सभी लोगों की प्राथमिकता के तौर पर सैंपल लेकर उसकी जांच कराई जाये। कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी श्रमिकों का जिला में बराबर आगमन हो रहा है। इसमें से रेड जोन जिला के भी प्रवासी शामिल है।
कहा है कि रेड जोन जिलों से आने वाले प्रवासियों में अगर कोरोना का कोई लक्षण दिखता है तो तुरंत उन्हें अलग कर रखा जाये एवं सैंपल लेकर जांच कराई जाये। कहा कि जो प्रवासी पोजिटिव घोषित हो गये है, उनके निकट सम्पर्क वाले लोगों को तुरंत अलग कर जांच कराई जाये। उन्होंने ये बातें दैनिक समीक्षा बैठक में कही है।
कहा कि महिला, बच्चे एवं बुजुर्ग लोगों को प्रखण्ड में क्वारंटाइन नहीं किया जायेगा। उन लोगों को होम क्वारंटाइन में ही रहने को भेजा जाये। जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में कल अभियान चलाकर सोडियम हाइपोक्लोराइट सोलयूशंस का छिड़काव कराई जाये। वहीं क्वारंटाइन केन्द्रों में काम करने वाले कर्मी/रसोईया/सफाई कर्मी को सुरक्षा किट्स उपलब्ध कराई जाये।
कहा कि सफाई कर्मी को खासकर मास्क, ग्लब्स एवं शू-कवर जरूर पहननी चाहिए।
कहा कि 03 मई के पहले क्वारंटाइन केन्द्रों में रह रहे लोगों को 14 दिनों की अवधि पूरी हो जाने पर स्क्रीनिंग कराकर उसे घर भेज दिया जाये। लेकिन जिस कैंप में कोई कोरोना पोजिटिव मरीज मिल गया है, उस कैंप के लोगों को अभी क्वारंटाइन में ही रहनी होगी।
सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके क्षेत्राधीन सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित लोगों की नियमित स्क्रीनिंग कराने, परिसर में डिस्इंफेक्टेंट का छिड़काव कराते रहने का निदेश दिया गया है।
आपूर्त्ति विभाग की समीक्षा के क्रम में छूटे हुए फैल्योर ट्रांजेक्शन वाले लाभार्थियों के त्रुटिपूर्ण डाटा का शीघ्र निवारण कर सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि करने का निदेश दिया गा है।
इस बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here