दरभंगा । पीएम मोदी का सपना है कि देश के हर गरीबों की रसोई भी गैस पर बनें। इसको ध्यान में रखकर केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। बड़े पैमाने पर रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति गरीबों के घर तक की जाती है। इस वजह से जगह-जगह गैस एजेंसी एवं वितरण केंद्र भी खोले जा रहे हैं। उक्त बातें प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति सभापति सह विधायक अमरनाथ गामी ने कही। वे रविवार को हायाघाट प्रखंड के शिवा एचपी गैस सिरनियां के ग्रामीण वितरक केंद्र का उदघाटन के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर में रसोई गैस पहुंचने से महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। गरीब महिलाएं खुश हैं। दर्जनों महिलाओं के बीच निश्शुल्क गैस कनेक्शन व कागजात के साथ गैस किट वितरण किया। मौके पर उपप्रमुख फखरे आजम, पूर्व प्रमुख अशोक कुमार ¨सह, प्रखंड मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया विजय पासवान, लोकतांत्रिक जनता दल के जिलाध्यक्ष देवकांत राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशाद रिजवी, खेग्रामस जिलाध्यक्ष जंगी यादव, मुखिया मो लाल बाबू, पूर्व मुखिया सच्चिदानन्द झा उर्फ गुड़कुन बाबा, युवा लोजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर झा, विकास कुमार ¨सह, अनवारुल हक, पैक्स अध्यक्ष अनवारुल हक, धीरज पंडित, शिवसेना जिला प्रमुख रामशंकर चौधरी, शम्भू चौधरी उर्फ भोला बाबा, हरिनारायण मंडल, महेश महथा, लालटून शर्मा, गणेश साह, संतोष पंडित, धीरज पंडित, राजू महथा, परशुराम ठाकुर, उमेश साह, शाहनवाज, मो शमशाद आदि ने अपने विचार रखे। समारोह का संचालन प्रखंड मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया विजय पासवान ने किया।
