मधुबनी : दर्जनों गांव में घुसा बाढ़ का पानी, जयनगर में त्राहिमाम की स्थिति।

0

जयनगर / मधुबनी । अनुमंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों में विगत तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही मुसलाधार वर्षा से त्राहिमाम की स्थिति है। कमला नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई मुसलाधार वर्षा से कमला नदी उफान पर है और इसके जल स्तर में काफी वृद्धि हुई है। जयनगर में कमला नदी खतरे के निशान से काफी उपर बह रही है। हालात यह है कि बराज सह पुल के उपर पानी का बहाव हो रहा है। जिस पर लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं।

कमला नदी में बाढ़ आने से जयनगर प्रखंड के इस्लामपुर, डोरबार, ब्रह्मोतरा, खैरामाट,उसराही समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। प्रखंड के कई गांवों का संपर्क जिले के अन्य भागों से भंग हो चुका है। इस्लामपुर में बसे लोग कमला बांध समेत ऊंचे स्थान पर शरण ले रहे हैं। जयनगर प्रखंड के खैरामाट,डोरबार और ब्रह्मोतरा गांव में बाढ़ का सबसे अधिक कहर है। गांव में बसे लोग कमला बांध पर शरण ले रहे हैं। गांव के अधिकांश लोग अभी तक बाढ में फंसे हैं। बाढ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। वर्षा की अधिकता से प्रखंड के उसराही, बेला समेत अनेक गांवों में बाढ़ का आलम है। जयनगर प्रखंड के देवधा से बाजार समिति तक एनएच 104 पर बाढ़ का पानी बह रहा है। प्रखंड के कई स्थानों पर सड़क एवं नहर का बांध टूट चुका है। जयनगर के युनियन टोल, आनन्दनगर, विद्यानगर, अंचल सह प्रखंड परिसर, अनुमंडल कार्यालय परिसर में पानी जमा होने के कारण लोगो की परेशानियां बढ़ी है। कई बूढ़े बुजुर्गों का कहना है कि उनलोगों ने आजतक जयनगर में कमलापुल पर पानी चढते नहीं देखा। जल की प्रलयलीला को देखकर अनुमंडल क्षेत्र के लोग सकते में हैं। लगातार हो रही वर्षा से बाढ़ की भयावहता बढ़ती ही जा रही है।अपराहन में कमला की तेज घारा के कमला पश्चिमी नहर में बहाव करने से कई जगह बांध टूट गए। जिससे कई गांवों सहित जयनगर शहर में पानी प्रवेश कर गया। अचानक पानी के प्रवेश करने से लोग भौंचक रह गए। डीएम एवं अनुमंडल पदाधिकारी भयावहता की जानकारी मिलने पर जयनगर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए गांवों में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से बाहर निकालने का काम किया। कमला बलान पश्चिमी नहर में टूट के कारण जयनगर शहर के एसएसबी कैंप,खाद्यगोदाम सहित अन्य जगहों पर फैल गया। जिससे लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रयासरत हो गए। बाढ़ का पानी धमियांपट्टी,बैरा, परसा,रजौली गांव केा अपने आगोस में ले लिया है। प्रसाशन ने त्वरित गति से प्रभावित गांवों के लोगों व बांध पर शरण लिए लोगों के लिए फूड पैकेट बनाकर वितरण करने का काम किया। वहीं सभी जरूरी सरकारी सहायता देने का वचन दिया। शाम तक प्रभावित गांवों तक सहायता पहुंचाने का काम चल रहा था। प्रशासन ने लिया बाढ़ का जायजा-

जयनगर के कई इलाकेां में बाढ़ की खबर मिलते ही जिलाधिकारी मधुबनी शीर्षत कपिल अशोक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर बाढ की स्थिति का जायजा लिया। डीएम के साथ कमला नहर प्रमंडल के एसी, चीफ इन्जिनियर, एसडीओ जयनगर शंकर शरण ओमी, सीओ संतोष कुमार, बीडीओ चन्द्रकान्ता, थानाध्यक्ष एसएन सारंग, प्रखंड प्रमुख सचिन कुमार सिंह समेत अनेक जन प्रतिनिधियों ने जयनगर कमलापुल, इस्लामपुर, डोरबार, ब्रह्मोतरा समेत अनेक गांवों में जाकर बाढ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ समेत प्रबंध करने के निर्देश दिए। डीएम ने बाढ प्रभावित लोगों के आवश्यक सामानों का वितरण करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here