दिल्ली । चुनाव ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों एनडीए से लेकर महागठबंधन तक के उम्मीदवारों के नाम भी अब सामने आने लगे हैं। बस घोषणा बाकी रह गयी है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं। बता दें कि महागठबंधन में कांग्रेस की सीटें लगभग तय हो चुकी हैं। कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है। सीटों के साथ-साथ चेहरे भी तय हो चुके हैं। केवल औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।
संभावित सीटें और चेहरे
1. सुपौल: रंजीत रंजन
2. कटिहार: तारिक अनवर
3. मुंगेर: अनंत सिंह या उनकी पत्नी
4. समस्तीपुर: अशोक राम
5. सासाराम: मीरा कुमार
6. पूर्णिया: पप्पू सिंह उर्फ उदय सिंह
7. दरभंगा: कीर्ति आजाद
8. किशनगंज: जाहिदुर्रहमान
9. मधुबनी: डॉ. शकील अहमद
10. वाल्मिकीनगर: पूर्णमासी राम
11. औरंगाबाद: निखिल कुमार
