बिहार : मुजफ्फरपुर के तीन खिलाड़ी बिहार रणजी टीम में। News Of Mithila

0

न्यूज़ ऑफ मिथिला डेस्क । बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रणजी ट्रॉफी टीम की घोषणा कर दी है। बीसीए के वरीय चयन समिति के चेयरमैन जिशानुल यकीन, सदस्य देवजीत चक्रवर्ती और संजीव कुमार ने पहले तीन मैचों के लिए टीम की घोषणा की गई है। रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में बिहार का पहला मैच मोइनुल हक स्टेडियम में 9 दिसम्बर से पांडिचेरी के खिलाफ है। टीम में मुजफ्फरपुर के तीन खिलाड़ियों विकास रंजन (विकेटकीपर), सरफराज उर्फ काम्बली और अतुल प्रियंकर का चयन किया गया है। एसोसिएशन ने इसके अलावा 27 अन्य खिलाड़ियों की एक सूची भी जारी की है। एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने बताया कि इन खिलाड़ियों के लिय विशेष कैम्प लगाया जा रहा है।

बिहार की रणजी टीम की इस प्रकार है:

1. इंद्रजीत 2. मृदुल 3. निशांत 4. बाबुल 5. रहमत (उपकप्तान) 6. विकास रंजन (विकेटकीपर)7. विवेक कुमार 8. आशुतोष अमन(कप्तान) 9. समर कादरी 10. साबिर खान 11. शशि शेखर 12. सरफराज 13. शिवम 14. अतुल प्रियंकर 15.शशिम राठौर। मुख्य कोच -निखलेश रंजन, कोच- अशोक कुमार, सहायक कोच सह मैनेजर- धीरज कुमार। फिजियो- डॉ. अभिषेक। ट्रेनर-गोपाल कुमार।
कैम्प के लिए चुने गए 27 खिलाड़ी:

1. रोहित राज 2. विजय भारती 3. कुंदन कुमार (विकेटकीपर) 4. यशश्वी रिषभ 5. प्रशांत 6. कुमार रजनीश 7. लखन राजा 8. अभिजीत साकेत 9. विशाल दास 10. हर्ष विक्रम 11. निक्कू सिंह 12. प्रतीक 13. अंशुमान गौतम 14. हिमांशु हरी 15. नवाज खान 16. पप्पू कुमार 17. चिरंजीवी 18. रिषभ राज 19. इशान रवि 20. केशव 21. प्रमोद यादव 22. अस्फान खान (विकेट कीपर) 23. कुंदन गुप्ता 24. अनुनय नारायण 25. मो आतिफ 26. बासुकीनाथ 27. माज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here