मुजफ्फरपुर। कटरा थाना के तेहवारा के चिचड़ी गांव में घुसे तेंदुए ने गांव के कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को कटरा थानांतर्गत तेहवारा के छितरा गांव में सुबह एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने पहले खेत मेंं पानी दे रही एक बच्ची पर हमला करके उसे घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भागकर गांव में चला आया और दो व्यक्तियों को घायल कर पास के बगीचे में छुप गया।
ग्रामीणों ने तेंदुए से लोगों की जान बचाने के लिए उसे गोली मार दी। तेंदुआ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। वन अधिकारी तेंदुआ का शव अपने साथ ले गये। घायलों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
