दरभंगा : शेरपुर तारडीह के पीडीएस दुकानदार की रद्द की गई अनुज्ञप्ति। न्यूज़ ऑफ मिथिला

0

शेरपुर, तारडीह के पी.डी.एस.डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द होगी।

दरभंगा : जिलाधिकारी के निर्देश पर पी.डी.एस. डीलर द्वारा पी.एच.एच. एवं अंत्यादेय योजना के लाभार्थियों को माह अप्रैल का नियमित समूल्य खाद्यान्न एवं एक माह का अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न के वितरण में लाभार्थियों से अधिक राशि वसूलने पर कार्रवाई की गयी हैं. ये हैं शेरपुर ग्राम, तारडीह के पी.डी.एस. डीलर अमीरचंद चौधरी. इनकी अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश सदर अनुमण्डल पदाधिकारी को दिया गया है।
इस डीलर द्वारा नियत मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही थी। जिलाधिकारी, दरभंगा को एक लाभार्थी द्वारा खाद्यान्न प्राप्ति की रशीद भेजकर शिकायत किया गया कि उससे 65 रूपया के जगह पर 81 रूपया लिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा तत्क्षण क्षेत्रीय पदाधिकारी से इसकी जाँच कराई गई। जाँच में आरोप सही पाया गया। जिलाधिकारी ने अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर को उक्त डीलर की अनुज्ञप्ति तत्काल रद्द करने का निदेश दिया है। सदर एसडीओ द्वारा बताया गया कि आरोपित डीलर की अनुज्ञ्ञ्प्ति रद्द की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here