पद्मश्री मानस बिहारी वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया भावपूर्ण नमन

0

देश के पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मश्री मानस बिहारी वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने बुधवार को उन्हें भावपूर्ण नमन किया। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने मिथिला के लाल डाॅ मानस बिहारी वर्मा को याद करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सहपाठी के रूप में मिथिला के लाल मानस बिहारी वर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन जिस सादगी से जीया, यह हमेशा अनुकरणीय बना रहेगा।

मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे सदा अमर रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी मानस बिहारी वर्मा में घमंड का लेस मात्र नहीं था।

सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि मानस बिहारी वर्मा के योगदान को देश व मिथिला के लोग हमेशा याद रखेंगे। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा कि देश के विकास में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे।

मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के कारण देश एवं मिथिला के आम जनमानस के मानस पटल पर वे हमेशा चिरस्मरणीय बने रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि पर प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, नवल किशोर झा, डॉ सुषमा झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डाॅ महेंद्र नारायण राम, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी, पुरूषोत्तम वत्स, दुर्गानंद झा आदि ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here