दरभंगा । भाजपा कार्यकर्ता राजू सिंह के असामयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल है। राजू सिंह जैसा निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी को बार-बार नहीं मिलता। उनके निधन से जो क्षति भाजपा को हुई उसकी भरपाई आने वाले दिनों मे असंभव है। राजू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के तौर पर अपना समाजिक जीवन शुरू किया और उसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे कई वर्षो तक छात्र संगठन की मजबूती के लिए काम किया। उसके बाद से लगातार भाजपा मे विभिन्न पदों पर रहकर संगठन कार्य मे पूरी निष्ठा से काम करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करते रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज ने कहा कि अभाविप से अपना सार्वजनिक जीवन प्रारंभ करने वाले राजेश सिंह उर्फ राजू संघ प्रचारक भी रहे। वर्तमान में भाजपा के लहेरियासराय मंडल के प्रभारी के रूप में अपना योगदान दे रहे थे। उनका आकस्मिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। बता दें कि भाजपा नेता राजू का निधन 40 वर्ष की आयु में लखनऊ में हुआ है। वे किडनी रोग से पीडित थे। इधर, संघ के विभाग कार्यवाह दिलीप झा, लोकसभा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर, नगर विधायक सह विधानसभा प्राक्कलन समिति सभापति संजय सरावगी, जाले विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जीवेश मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार झा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, सुंदर लाल चौधरी, नगर अध्यक्ष विकास चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता, संगीता साह, राकेश सिंह, संतोष पोद्दार, राकेश कुमार झा, अंकुर गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, विवेकानंद पासवान, अमरेश कुमार, आशुतोष झा, पंकज झा, विशाल राज, राजू कुमार, राजू तिवारी, रणधीर कुमार दास, अंजनी निषाद, मीना झा, बलराम ठाकुर, राधेश्याम झा, संतोष सिंह, नवनीत सिंह, पुरषोत्तम राठौर, बृजेश राठौर, विजेंदर सिंह, अमित झा, राकेश कुमार ठाकुर, घनश्याम सिराज माही, प्रेम कुमार मिश्रा, रिकू, विजय कुमार चौधरी, प्रदीप कुमार गुप्ता, आनंद ओझा, पिटू झा, पिटू गुप्ता, उज्जवल कुमार झा आदि ने भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया है। इधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री आलोक रंजन ने कहा कि संगठन के वरीय साथी राजू सिंह के निधन पर क्षत्रीय महासभा के साथ-साथ संपूर्ण जिला के लिए यह अपूरणीय क्षति है। लखनऊ से उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से दरभंगा के लिए चल चुका है। अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। मिर्जापुर स्थित होटल जानकी पैलेस के मालिक भाजपा नेता राजू की पहचान एक मृदुभाषी, मिलनसार और दूसरे के सुख-दुख में शामिल रहने के लिए जाना जाता था।
