दरभंगा,संजय कुमार । जिले के हायाघाट प्रखंड जदयू अध्यक्ष कैलाश ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनके जगह हायाघाट प्रखंड के सिधौली गांव निवासी योगेंद्र राय को नए प्रखंड अध्यक्ष का कमान दिया गया है।मामले के संबंध में दूरभाष पर जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुनील भारती ने बताया कि संगठन मजबूती को लेकर कैलाश ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए जिला में पद दिया जाएगा। वहीं योगेंद्र राय को नए प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं मामले के संबंध में वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने बताया कि वे कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदान से चुने हुए प्रखंड अध्यक्ष हैं। हटाए जाने कि उन्हें किसी प्रकार की लिखित जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मीडिया के द्वारा उन्हें भी पद से हटाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। कार्यकर्ताओं के अध्यक्ष हैं और वे अपने पद पर अभी भी बने रहेंगे। हालांकि उन्होंने स्थानीय विधायक अमरनाथ गामी पर प्रदेश नेतृत्व पर दबाव डाल कर उन्हें प्रखंड अध्यक्ष के पद से हटवाया गया है। इस संबंध में विधायक अमरनाथ गामी ने दूरभाष पर बताया कि प्रखंड अध्यक्ष बनाना एवं हटाना संगठन एवं पार्टी का काम है। इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि ऐसा होता तो विगत विधानसभा चुनाव 2015 में श्री ठाकुर के द्वारा उनका क्षेत्र में जगह-जगह विरोध किया गया था। फिर भी उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष बनने में किसी प्रकार का रुकावट नहीं पैदा किया। विधायक श्री गामी ने आगे बताया कि प्रखंड अध्यक्ष हटाए जाने एवं बनाए जाने का मूल काम संगठन एवं पार्टी नेतृत्व का है। उनपर कैलाश ठाकुर के द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है।
