दरभंगा । ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन बिरौल के तत्वाधान में ग्राम नेउरी में पूर्व मुखिया मणिकांत चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सवर्ण समाज के एकजुटता पर विशेष बल देते हुये प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कहा कि सवर्ण समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। सवर्णो में भी अत्यन्त गरीब है। जिन्हें सरकारी लाभ से वंचित किया जा रहा है। जो मानवीय दृष्टिकोण से भी सही नही है।गरीब का लाभ अमीर ले रहे है इसलिए आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। अनुमंण्डल संयोजक कैलाश कुमार चौधरी एवँ जिलाअध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि दहेज,बाल विवाह,मृत्यु भोज जैसे कुरुतियों को भी खत्म किया जाना सामाजिक हित मे होगा।
न्याय को भी जातिगत कर दिया गया है प्रतिभा को जातिवाद के कारण हत्या की जा रही है।
बैठक में प्रभाकर ठाकुर,मुखिया अवधेश झा,राजीव झा,धीरज झा, बैद्यनाथ झा,दिलीप चौधरी,मोहन चौधरी, बचूं ठाकुर,प्रेम चंद्र आचार्य,मोहर मिश्र, गोपाल चौधरी, इन्द्रकांत चौधरी, भगीरथ चौधरी,दिलीप आचार्य,दानी मिस्र,प्रदीप झा,कृष्णकांत झा,विजय झा,सुरेन्द्र झा, गणेश झा, कारी झा,रतन झा,सुनील चौधरी,अशोक झा,रमन चौधरी,नारायण झा, नारायण मिश्र सहित सैकड़ों उपस्थित हुए।
