दरभंगा में असामाजिक तत्वों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर कालिख पोती

0

दरभंगा । मिथिला की हृदयस्थली कहे जाने वाले शहर के दरभंगा स्थित टाउन हॉल परिसर में लगी देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने सोमवार को कालिख पोत दी। लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ते ही सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नगर निगम कार्यालय से सहायक अभियंता सउद आलम कर्मियों के साथ पहुंचे और वहां के दृश्य को देख आश्चर्यचकित हो गए। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आक्रोशित होकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। हालांकि, लोगों के समझाने पर सभी शांत हो गए। इसके बाद वाइसी मेहतर समाज व नगर निगम कर्मियों ने प्रतिमा की सफाई की। बावजूद, दाग-धब्बा नहीं हट पाया। घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण हो सकता है? इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। दस वर्ष पूर्व कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की थी। इसमें प्रतिमा के नाक और चेहरे को क्षति पहुंचाई गई थी।

उस मामले का उदभेदन अभी तक नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना असामाजिक तत्वों ने भावना को भड़काने के लिए किया है। जिसे लोगों ने समय रहते परख लिया है। इस बाबत नगर प्रबंधक के बयान पर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष आरके चौधरी पुष्टि करते हुए कहा है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी के फुटेज से मदद ली जा रही है। बहुत जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, एसएसपी गरिमा मलिक ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सदर डीएसपी अनोज कुमार को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। इधर, सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना की निंदा करते हुए नगर निगम से सफाई व सुरक्षा की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here