दरभंगा । भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहुआ मध्य विद्यालय परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के 49वीं जन्मदिन पंचायत समिति सदस्य मोहर कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में मनायी। जिसमें कहुआ पंचायत के सरपंच परमानंद झा ने केक काटकर उपस्थित लोगों का मुंह मीठा करवाया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी ने गोपालजी ठाकुर द्वारा किए गए विकास कार्यों को विस्तारपूर्वक चर्चा की। वहीं दुर्गा मंदिर में पूजा कर दरभंगा लोकसभा से सांसद बनाने की कामना किया। तदुपरांत फलाहार पार्टी का भी आयोजन किया गया। मौके पर शम्भु झा, आशुतोष झा, अंगद झा, ओम पौद्दार, दुर्गानंद चौधरी, अमीत ठाकुर, महावीर झा, इंदल यादव, टुनटुन पंडित सहित दर्जनों लोगों ने अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर का जन्मदिन उनकी उपस्थिति में बेनीपुर नगर परिषद् क्षेत्र के गांधी चौक हनुमाननगर में नगर भाजपा युवा अध्यक्ष विजय ठाकुर गुड्डु की अध्यक्षता में केक काटकर मनाया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रामफल मिश्र मंडल, नगर अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे, कृष्ण कुमार राय, पवन महतो, विनोद पासवान, नवीन पासवान, संजय मिश्रा, प्रवीण, संजीव, रमन पासवान, ललित पासवान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं अलीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी ने बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर के जन्मदिवस पर मां छिन्नमस्तिका धाम, अधुलोआम में मनोकामना हनुमान मंदिर में उनके दीघार्यु एवं उत्तम स्वास्थ्य के एवं भविष्य में बहुत आगे तक जाने के लिए पूजा एवं सतवार पाठ किया। मौके पर उपस्थित महामंत्री चंद्र मोहन कुमर, भाजपा मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, शंभू चंद्र यादव, मंडल मंत्री उमेश राम विनोद पंचायत अध्यक्ष डोमन तांती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। दूसरी तरफ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम झा के अध्यक्षता में सझुआर पंचायत में भी पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर महेश ठाकुर, राहुल झा ललित झा, विपीन झा, मुनींद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं हनुमाननगर संवाददाता के मुताबिक भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाज्ञा चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को मोरो गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर का जन्मदिन मनाते हुए तन-मन व समाज को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मौके पर इंद्रजीत पासवान, श्याम कुमार, रेखा देवी, मो. लाडले, पूजा देवी, उमेश पासवान, सत्येन्द्र चौधरी, रवीन्द्र पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
