दरभंगा: बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आगमन की संभावना : डीएम

0

जिला में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आगमन की संभावना।

सभी बी.डी.ओ. को अतिरिक्त क्वारंटाइन सेन्टर की व्यवस्था रखने का निदेश।

दरभंगा :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा बताया गया कि लगभग 2500 प्रवासी मजदूरों का दरभंगा में आगमन हो चुका है। साथ ही बड़ी संख्या में और प्रवासी मजदूरों के आगमन की संभावना है। सभी प्रवासी मजदूरों को 21 दिनों तक के लिए उनके गृह प्रखण्ड मुख्यालयों में क्वारंटाइन किया जाना है। लेकिन प्रखण्ड में पर्याप्त भवन उपलब्ध नही होने की स्थिति में प्रखण्ड के निकटवर्ती पंचातयों में भी क्वारंटाइन किया जायेगा। इसलिए प्रखण्ड मुख्यालय में उपलब्ध अधिक से अधिक भवनों को अधिग्रहित कर क्वारंटाइन केन्द्र की व्यवस्था की जाये। वे देर शाम कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
कहा कि सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासन, भोजन, पानी, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराईं जाये। वहीं क्वारंटाइन भवन में शौचालयों की कमी पड़ जाने पर अतिरिक्त शौचालय का भी निर्माण कराई जाये।
क्वारंटाइन केन्द्रों में चापाकलों की मरम्मति, अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण एवं साफ-सफाई की सम्पूर्ण जवाबदेही कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, दरभंगा को दी गई है।
बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य को क्वारंटीन सेंटरों में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों के कल तक के बकाया परिश्रमिक का भुगतान तुरंत कराने का निदेश दिया गया है। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी से कहा गया है कि नियमित भ्रमण करते रहे। जिला मुख्यालय से प्रवासियों को भेजे जाने पर उन्हें तुरंत संबंधित क्वारंटाइन केन्द्रों में सम्मान पूर्वक ठहरावें। उन्हें खाने-पीने का बर्त्तन, कपड़े आदि जरूरी सामग्रियां तुरंत उपलब्ध कराई जाये।
इस बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, डी.सी.एल.आर. पुष्पेश कुमार एवं सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here