दरभंगा पहुंचे सांसद कीर्ति आजाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवँ कीर्ति सेना ने किया भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें…

0

दरभंगा । कांग्रेस का हाथ थामने वाले भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति झा आजाद मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल माला पहनाकर कर किया। साथ ही फूल बरसाका भी स्वागत किया गया। इसके बाद वे पार्टी के जुलूस में शामिल हो गए और शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभन चौक पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी।

दरभंगा पहुंचने पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकमी घाट के पास उनका स्वागत किया। कीर्ति आजाद के साथ पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित कई नेता थे। सांसद के इंतजार में सुबह से ही उक्त जगह पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। एकमी घाट पहुंचने के बाद वे जुलूस में शामिल होकर बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय होते हुए जिले का भ्रमण किया। कीर्ति आजाद के पार्टी में शामिल होने से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है।

क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने कीर्ति आजाद वर्ष 1999 में पहली बार दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद चुने गए थे। वर्ष 2004 में राजद के मो. अली अशरफ फातमी से चुनाव हार गए। इसके बाद वर्ष 2009 और 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में लगातार विजयी रहे। डीडीसीए मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से तकरार के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

इसके बाद कीर्ति लगातार भाजपा के खिलाफ मुखर होते गए। वर्ष 2018 से ही उनके बगावती तेवर खुलकर सामने आने लगे। बिहार भाजपा के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला। इस बीच कुछ माह पूर्व से ही कीर्ति कांग्रेस में जाने के संकेत दे रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here