दरभंगा । जिले के बहेड़ी प्रखंड के बलीगांव में देवहर समुदाय विकास समिति के तत्वावधान में गुरुवार को प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता कुमार गौरव ने की। सम्मेलन में विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाज के विकास के लिए भावी रणनीति पर विचार किया। मौके पर कुमार गौरव ने कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी देवहर जाति बुनियादी अधिकार से वंचित है। बिना राजनीतिक हिस्सेदारी के कोई भी समाज अपने मांग व अधिकार को मजबूती के साथ सत्ता, शासन व सरकार के समक्ष नहीं रख सकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टी से मांग किया कि देवहर समाज के लोगों को भी आने वाले चुनाव में अपने-अपने दलों से टिकट देकर चुनाव लड़ाएं। जो राजनीतिक पार्टी उनके समाज के साथ खड़ी रहेगी, देवहर समुदाय भी उसी पार्टी के साथ खड़ा रहेगा। देवहर जाति को दलित का दर्जा देने की मांग करते हुए उन्होंने प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा को जवाहरलाल देव, चंद्रिका लाल देव, राम उदगार लाल देव, जगदीश लाल देव, कृष्ण कुमार लालदेव, मनोज लालदेव, प्रभास लालदेव, विनोद लालदेव, महेश लालदेव, गोपाल लाल, विरेंद्र कुमार देव, महानंद लाल देव, नवल लालदेव मुखिया, मिथिलेश लाल देव, सत्यनारायण लाल देव, चंदेश्वर लाल देव, हेमेंद्र लाल देव, ¨रकू लाल देव, राजकुमार लाल, अशोक लाल देव आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन अजय कुमार ने किया।
