दरभंगा । राफेल व रक्षा सौदों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों को अनर्गल प्रलाप करार देते हुए इसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने की। मौके पर बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सह बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने ना सिर्फ राष्ट्र सुरक्षा को अपने आय का स्त्रोत बनाया, बल्कि राष्ट्र सुरक्षा को भी कमजोर किया। मुद्दा विहीन कांग्रेस ने जिस नकारात्मकता से देश की जनता को गुमराह कर राफेल पर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम किया, उसपर उच्चतम न्यायालय ने जोरदार तमाचा जड़ा है। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा की राष्ट्र सुरक्षा के लिए विमान की आवश्यकता है व इस पर विमान की कीमत, कंपनी द्वारा पार्टनर चुनने और अन्य मामले में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। दरभंगा लोकसभा के प्रभारी सह जिला प्रभारी रामकुमार झा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठे आरोप को खारिज कर केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी पर मुहर लगाई। राहुल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, लोकसभा पालक डॉ. रंगनाथ ठाकुर, शिवजी प्रसाद यादव, संजीव साह, सुजीत मल्लिक, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, विजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, अमित झा, संतोष पासवान, मनीष जायसवाल, मुकुंद चौधरी, अमलेश झा, पारसनाथ चौधरी, राजू तिवारी, ज्योति कृष्ण झा लवली, मणिकांत मिश्र, विवेकानंद पासवान, शिवनारायण शर्मा, तनवीर हसन, गणेश महथा, कृष्ण भगवान झा, मनीष खट्टीक, सुमित झा, मणिकांत झा, संजीव गुप्ता, रामउदित चौधरी, आशुतोष झा, गुड्डू चौधरी, कृष्ण मोहन चौधरी, रंजीत चौधरी, जय किशुन राउत, रतन कुमार, दीपक दास, अनिल पासवान, महेश साह, ¨मकू कुमार यादव, धनश्याम झा, अशेश्वर पासवान, रामाज्ञा चौधरी, रामनाथ महासेठ, सज्जन कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।
