जोशी का टिकट कटने पर केजरीवाल का तंज- जिन्होंने बनाया उन्हीं बुजुर्गों को घर से निकाल दिया

0

नई दिल्ली । भाजपा 2019 में एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसीलिए भाजपा ने अपने किए वरिष्ठ नेताओं का पत्ता साफ कर दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता पार्टी से खफा है। दरअसल भाजपा पार्टी के वरिष्ठ मुरली मनोहर जोशी टिकट नहीं दे रही है।

जोशी ने कानपुर के लोगों को पत्र लिख इस बात की जानकारी दी। उन्होंनें लिखा की प्रिय कानपुर के लोगों, भाजपा के महासचिव रामलाल ने आज मुझे सूचना दी कि मैं इस बार न तो कानपुर और न ही किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लडूंगा। पार्टी ने मुझे टिकट ही नहीं दिया है।

बता दें कि जोशी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की ही तरह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने अडवाणी को भी टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह इस बार गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को टिकट दिया गया है। सन् 1991 से लगातार आडवाणी गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ते आए है। मुरली मनोहर जोशी ने भी 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपनी वाराणसी सीट को छोड़ दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट के जरिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने घर बनाया था उन्हीं बुजुर्गों को घर से निकाल दिया। जो अपने बुजुर्गों का नहीं हो सका वो किसका होगा। क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्कृति तो ये नही कहती कि बुजुर्गों का अपमान करो।

इस मामले में उमर अब्दुल्ला ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखिए आखिर भाजपा किस तरह से अपने वरिष्ठ नेताओं आडवाणी, जोशी और सिन्हा के साथ व्यवहार करती है। मैं पूरी विश्वास के साथ कह सकता हूं कि तथाकथित परिवार चलाने वाली पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं को अधिक सम्मान देत हैं।

वहीं कांग्रेस नेता मंत्री मनीष तिवारी ने भी कहा कि क्या यह सच है कि मुरली मनोहर जोशी को टिकट नहीं दिया गया है? जोशी को उस रिपोर्ट की सजा मिली है जिसमें उन्होंने ने भारत रक्षा बजट में खर्च हुए धन का खुलासा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here