जात पात से ऊपर उठकर काम करते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : संजय झा

0

दरभंगा । जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धर्म एवं जात पात से ऊपर उठकर केवल विकास की राजनीति करते हैं। मिथिलांचल के लोगों को जल्द ही हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। 24 दिसंबर को हवाई अड्डा में सिविल एनक्लेव का शिलान्यास एवं भूमि पूजन मुख्यमंत्री ने करवा दिया है। इसी साल जून से दरभंगा के लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा बिरौल गंडौल मुख्य सड़क का उदघाटन भी मुख्यमंत्री ने किया है। मुख्यमंत्री के प्रयास से दरभंगा में एम्स जैसा प्रतिष्ठित हॉस्पिटल खुलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर धारदार बनाने के लिए और मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण धुरी है ।विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर बूथ लेवल एजेंट बनाने का काम पूरा कर लिया गया है।सबल पंचायत अभियान के तहत पार्टी गांव टोलो तक पहुंच चुकी है। बैठक को एजाज अख्तर खान रूमी,बाबर हुसैन,शर्मा जी पासवान, प्रो. अशोक ¨सह, लाल बाबू साह, अजय कुमार साहनी, अशोक ठाकुर, सच्चिदानंद झा, प्रभु नारायण दास, जनक किशोर चौधरी, परमेश्वर ¨सह, संजय चौधरी, सुशील कनोडिया, कमलेश मंडल, अहमद रजा बबलू, विपिन कुमार, कैलाश ठाकुर, सरफे आलम, राम नरेश भगत, शशीकांत साह, सुनील झा, कीर्ति मोहन झा, पप्पू चौधरी, राजेश कुमार राय, विनोद मिश्र, रामप्रवेश पासवान, शंभूनाथ झा, कन्हैया प्रसाद साह, राजेश कुमार, प्रदीप महतो, दीपक सिन्हा, श्याम रेखा मिश्र, जागेश्वर महतो, बलदेव राम, मुजफ्फर आदि ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here