मधुबनी : छापेमारी में लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, दुकान सील

0

मधुबनी : मधेपुर बाजार के चौधरी गाछी मोहल्ला में रविवार शाम अधिकारियों ने छापेमारी में प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। छापेमारी खाद्य संरक्षा अधिकारी दरभंगा सह मधुबनी के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हुई। छापेमारी एडिशनल सेक्रेटरी खाद्य संरक्षा विभाग बिहार, पटना कौशल किशोर के आदेश पर की गयी थी, जो कि भाड़े का गोदाम जिसमें संचालित है। वह मकान सत्य नारायण मंडल एवं राजू महतो का है।

छापेमारी के दौरान अधिकारी व पुलिस र्किमयों ने गोदाम संचालक के एक भाई संकेत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी का नेतृत्व खाद्य संरक्षा अधिकारी दरभंगा सह मधुबनी अशोक कुमार सिन्हा कर रहे थे। जानकारी देते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि छापेमारी में लाखों रुपए का गुटखा जब्त किया गया है। बताया कि दो भाड़े के मकान में चल रहे गोदाम के चार कमरे में सभी गुटखा को सील किया गया है। इस छापेमारी में बीसीओ गौरव कुमार, ओमप्रकाश झा, मधेपुर थानाध्यक्ष शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here