दरभंगा/कुशेश्वरस्थान : बाढ़ पीड़ितों से मिले पप्पू यादव। No.1 News Portal of Mithila

0

दरभंगा । जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सुगराइन, जिरौना, बाघमाड़ा, नरेन, विशुनिया आदि गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्या से रू-ब-रू हुए। श्री यादव ने पीड़ितों की व्यथा को जाना।

बाढ़ पीड़ितों ने पूर्व सांसद से कहा कि 22 दिनों से खुले मैदान में बांध पर हूँ और खाने के लिए कुछ भी नहीं है। आवागमन के लिए सरकार ने कोई साधन मुहैया नहीं कराया है। निजी नाव वाले 40 से 50 रूपया किराया वसूल करते हैं। हमलोग इतनी राशि दे नहीं सकते हैं।

जाप पार्टी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद ने 48 हजार राशि दो नाविकों को दी और एक सप्ताह तक मुफ्त सेवा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाने को कहा। वहीं तभी बीमार महिला जो दर्द से छटपटा रही थी, उसे भी वित्तीय सहायता देकर नाव के सहारे रेफरल अस्पताल भेजा।

वहीं पूर्व सांसद ने एक सप्ताह के लिए मेगा कैम्प चलाने का निर्णय लिया और एक लाख रूपया का सहयोग राशि दिया। पूर्व सांसद के साथ जिलाध्यक्ष डॉ. मुन्ना खां आदि जाप कार्यकर्ता साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here