इस गाँव में बनाई गई है कैलाश पर्वत की थीम पर दुर्गा मंदिर की सजावट।

0

दरभंगा। मनीगाछी प्रखंड में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं भव्य पंडाल बनाकर उनमें मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है तो कहीं सदियों से वटवृक्ष के नीचे स्थापित मां की ¨पडी की पूजा-अर्चना हो रही है। इस दौरान कई जगहों पर मां की आराधना के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मंगलवार को माता रानी की पूजा अर्चना के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मां का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही माता के दर्शनों के लिए भक्तों की कतार लग गई। भक्तों ने मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रह्मपुर पंचायत के कन्हौली में दुर्गा मंदिर को हिमालय के कैलाश पर्वत की थीम पर सजाया गया है। कैलाश पर्वत के ऊपर भगवान शिव की विशाल आकृति बनाई गई है जो दर्शकों को आकर्षित कर रही है। कैलाश पर्वत के नीचे गुफा का निर्माण किया गया है। गुफा को पेड़ पौधों से आकर्षक रूप में सजाया गया है। वहीं मनीगाछी बाजितपुर भगत केस्ट कवि के मंदिरों में मां की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर को विभिन्न रंग के बल्ब से सजाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here