अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक घायल। न्यूज़ ऑफ मिथिला

0

दरभंगा : जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के भटपूरा गांव के पास एनएच 57 पर मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गयी। मृतिका की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी स्व. लखन चौपाल की पत्नी भगजोगनी देवी 61 वर्ष के रूप में हुई है। इस दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 57 को घटनास्थल के पास जाम कर दिया। जिससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतिका अपनी बहन सुनीता देवी के साथ अहले सुबह ईंख काटने के लिए घर से निकली थी। सुबह अत्यधिक कुहासा था। मृतिका सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रक चालक उसे रौंदते हुए भागने में सफल रहे। इस घटना में महिला की लाश क्षत विक्षत हो गयी। जो पहचानने के लायक नहीं रही। उसके साथ चल रही उसकी बहन बुरी तरह घायल हो गयी। लोगों द्वारा शोर मचाने पर जुटे उसके परिजन उसके कपड़ों से उसकी पहचान कर सके। इससे आक्रोशित लोगों ने सुबह से ही एनएच को जाम कर यातायात प्रभावित कर दिया। जो सुबह नौ बजे समाप्त हुआ। घायल सुनीता का इलाज सकरी स्थित निजी क्लीनिक में चल रहा है। सूचना मिलते ही सड़क जाम को हटाने के लिए जाम स्थल पर पहुंचे मनीगाछी थाना के एसआई देवनाथ शर्मा द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया। तब जाकर यातायात बहाल हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंंजीत कुमार ने बताया कि आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here